दिन में तेज धूप, रात में भी सर्दी कमजोर, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी

भास्कर न्यूज| बाड़मेर। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिन में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा होने से ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को जिले में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया था। इसके बाद तापमान में बदलाव का सिलसिला जारी रहा। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान घटकर 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय तेज और तल्ख धूप का अहसास होने लगा है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड का असर पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार फिर तेज कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम 9.3 10.0 12 13.6 13.7 तापमान में उतार चढ़ाव से बढ़ रही है बीमारी मौसम के इस बदलाव का असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। तारीख 15 जनवरी 16 जनवरी 17 जनवरी 18 जनवरी 19 जनवरी अधिकतम 29.7 29.6 30 28.1 27.7

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *