भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर प्रदेश में गुरुवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है। शनिवार को दिन में धूप निकली। इस वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। पार्कों व बाजार क्षेत्र में भी लोगों की आवाजाही अच्छी रही। लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान मंे बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री मामूली बढ़त के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लगातार तीन दिन क्षेत्र में कोहरे की संभावना बन ही है।


