रविवार को निकली हल्की धूप के बावजूद लगातार दूसरे दिन पारा सिंगल डिजिट 8.8 डिग्री रहा। वहीं रात को फिर धुंध छा गई और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन का पारा 8.8 और रात का 3.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 2 दिन कोल्ड वेव और सुबह शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।


