दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन न करें

जांजगीर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। संस्था प्राचार्य पीएल कौशिक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है। स्थानीय हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. दिनेश कुमार दिनकर ने छात्रों को सही खान-पान, रहन-सहन एवं स्वास्थ्यकर आदतों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए, नमक का सेवन 5 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए और भोजन में तेल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। साथ ही योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन का दायित्व व्याख्याता एसके कश्यप ने निभाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *