दिलावर के घर सस्पेंड SI…बेटे के नाम आर्मी I-Card मिला:10 करोड़ की MD ड्रग्स पकड़ी जाने के बाद दोनों पत्नियां, बहन, बहू और बच्चे भी जेल गए

रतलाम जिले के चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस कमरे में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां से दो साल पहले सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान के नाम का पुलिस आईडी कार्ड मिला है। इसके अलावा दिलावर खान के बेटे अजहर के नाम से इंडियन आर्मी की जम्मू एंड कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। इन दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस ने सस्पेंड एसआई समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। कोर्ट ने सरगना दिलावर खान की दोनों पत्नियों फरीदा व शायना (25), बहन मुमताज व बहू फिजा के अलावा एक अन्य को ज्यूडिशियल रिमांड पर रतलाम सर्किल जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में दिलावर की दूसरी पत्नी का एक साल का बेटा और 8 माह का पोता भी शामिल है। दिलावर की बेटी बखमीना की 8 साल की बेटी को परिजन जावरा कोर्ट से अपने साथ ले गए। रऊफ खान पर दो साल पहले अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगे थे
रऊफ खान पर दो साल पहले अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगे थे, जिसकी लगातार शिकायतें पुलिस अधिकारियों को मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर 5 जनवरी 2024 को तत्कालीन एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अवकाश पर होने के दौरान उस समय के प्रभारी एसपी एवं वर्तमान एएसपी राकेश खाखा ने रऊफ खान को सस्पेंड कर दिया था। बेटे ने अपने आपको बताया लांस नायक
दिलावर के घर से इंडियन आर्मी जम्मू एंड काश्मीर राइफल का एक आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर दिलावर खान के बेटे मोहम्मद अजहर का नाम व आर्मी की यूनिफॉर्म पहने फोटो लगा है। आईडी कार्ड में अजहर ने प्रवेश तिथि 20 फरवरी 2021 व सर्विस नंबर 153021 लिखा है। इसके साथ अपनी रैंक लांस नायक की बता रखी है। पुलिस इस कार्ड को फर्जी बता रही है। वहीं इंडियन आर्मी के नाम का दुरुपयोग करने को लेकर संबंधित विभागों को जांच के लिए लिखा जा रहा है। याकूब ने दिया एक करोड़ को ऑफर
यह भी जानकारी सामने आई है कि जब पुलिस ने दिलावर खान के मकान में दबिश दी तो पहले तो महिलाओं ने झूमा झटकी की कोशिश की। पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई। जब घर के सभी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया तो दिलावर का दामाद याकूब खान व उसकी बेटी याकूब की पत्नी बखमीना ने पुलिस से जो भी हो देख लेने की बात कही। याकूब ने 50 लाख तक का ऑफर दिया। याकूब आखिर तक बोलता रहा कि मुझे छोड़ दो मैं 1 सीआर याने 1 करोड़ दूंगा। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान घर से किसी प्रकार की नकदी नहीं मिली है। शनिवार रात दिलावर खान को लेकर पुलिस उसके घर चिकलाना भी पहुंची। जमीनों से जुड़ी 200 से 300 रजिस्ट्रियां मिलीं
घर में से सर्चिंग में पुलिस को जमीनों से जुड़ी 200 से 300 रजिस्ट्रियां व अनुबंध पत्र मिले हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है कि आखिर किस-किस के नाम है। यहां तक 25 साल की पत्नी को लेकर भी पुलिस को संदेह है कि आखिर बेटी से भी कम उम्र की लड़की से शादी क्यों की। पुलिस को शंका है कि इसके पीछे भी कोई ना कोई कारण रहा होगा। बता दें कि दिलावर खान की उम्र 65 साल है। पहले से 62 साल की पत्नी है, जबकि दूसरी पत्नी 25 साल की है और एक साल का बेटा है। पिपलौदा क्षेत्र में 1000 बीघा जमीन
दिलावर खान जमीनों से जुड़ा काम भी करता है। गांव से सरपंच प्रतिनिधि गड्‌डू सिंह चंद्रावत भी इस बात को बता चुके हैं कि दिलावर का परिवार डरा-धमकाकर जमीन हड़पने का काम कर ब्याज पर भी रुपए चला कर 10 से 20 गुना वसूलता है। गांव में इनके परिवार के 8 से 10 मकान हैं। यह भी जानकारी सामने आई कि पिपलौदा तहसील में इसकी अलग-अलग लोगों के साथ साझेदारी में 1000 बीघा जमीन है। दिलावर के घर पर कई रसूखदार लोगों का भी आना-जाना लगा रहता था। कुछ सफेदपोशों का भी सरंक्षण प्राप्त है। यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का यह करीबी बताता है। जेल लेकर गए तो वीडियो बनाने से रोकती रही
सभी 16 आरोपियों को शनिवार को रतलाम से जावरा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दिलावर की दोनों पत्नियों, बहन व बहू व एक अन्य को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। जब पुलिस इन पांचों को जेल लेकर आई तो दिलावर की बहन मीडिया कर्मियों से वीडियो बनाने से रोकती रही। यहां तक जावरा कोर्ट में दिलावर खान ने पुलिस वाहन में बैठे-बैठे कहा कि वीडियो क्यों बना रहे हो। एसपी ने नेटवर्क की जांच के लिए एसआईटी बनाई
रतलाम एसपी अमित कुमार ने इस पूरे नेटवर्क की जांच को लेकर एसआईटी बना दी है। एसआईटी में एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, कालूखेड़ा थाना प्रभारी मोहन मौर्य, रतलाम औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, साइबर सेल के जीवन बारिया, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश पंड्या, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल विपुल भावसार, थाना कालूखेड़ा के कॉन्स्टेबल मनोहर गायरी, पवन जाट, बिलपांक थाने के हेड कॉन्स्टेबल राहुल जाट. रिंगनोद थाने के कॉन्स्टेबल हर्ष जगावत को शामिल किया है। एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल ने बताया कि 16 में से 11 आरोपियों का पुलिस रिमांड मिला है। 5 को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। चिकलाना गांव में 15 जनवरी की रात की थी कार्रवाई
पुलिस ने 15 जनवरी की रात ढाई बजे चिकलाना गांव में दिलावर खाने के 20 हजार वर्गफीट में फैले मकान में दबिश दी थी। यहां पर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग बनाने का रॉ मटेरियल, केमिकल व उपकरण करीब 3 करोड़ लागत के बरामद किए थे। इसके अलावा 10 किलो 930 ग्राम एमडी जब्त की थी, जिसकी लागत करीब 10 करोड़ से अधिक है। घर के अंदर खड़ी स्कार्पियो व XUV 700 में से भी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग पकड़ी थी, जिसकी लागत 10 करोड़ से अधिक है। इनका मिला पुलिस रिमांड इन सभी आरोपियों का मिला पांच दिन का रिमांड घर में से यह मिला था एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में केस
सभी 16 आरोपियों के खिलाफ कालूखेड़ा थाना पुलिस ने धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी तथ्यों पर जांच-एसपी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। एसआईटी बना दी है। इंडियन आर्मी के नाम का जो कार्ड मिला है वह सीधे डिफेंस से जुड़ा है। उच्च स्तर पर इसकी सूचना दी है। इंडियन आर्मी के नाम का उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सब इंस्पेक्टर के नाम का आईडी कार्ड भी मिला है। किसकी क्या भूमिका है? इसकी भी जांच एसआईटी करेगी। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें… सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब ढाई बजे कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 किलो 930 ग्राम एमडी एमडी ड्रग, करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य का केमिकल, 12 बोर की 2 बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *