दिलावर हिंदू मुस्लिम छोड़ विकास के काम पर दे ध्यान:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया- विधानसभा में काम नहीं हो रहे, लोग परेशान

कोटा के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के आठ वार्ड कोटा निगम सीमा में आते है। इन वार्डों में बदहाल स्थिति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम करने के बजाय दिलावर विकास के कामों पर ध्यान दें। कोटा में गणेश नगर मंडल अध्यक्ष चेतन सोलंकी ने बताया कि रामगंजमंडी विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी शिक्षा मंत्री व नगर निगम कोटा पर जाती है। टूटी सड़कें, जर्जर नालियां, जलभराव से फैलती बीमारियों से लोग परेशान है। हरिओम नगर, रंगबाड़ी ,बंधा- धर्मपुरा , आंवली – रोजड़ी, नयागांव के हजारों परिवार आज भी पट्टो से वंचित है। कांग्रेस सरकार के समय कई लोगों को पटटे जारी किए गए थे। लेकिन बीजेपी सरकार से ढ़ाई साल के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। शिक्षा मंत्री ने अभी तक इस क्षेत्र की पीड़ित जनता की सुध नहीं ली, कांग्रेस सरकार के समय जो पट्टे बने उसके बाद से ही बीजेपी की सरकार आने के बाद पट्टे बनना बंद हो गए। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार आम आदमी गिर कर घायल हो जाता है। नाली निर्माण व सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता में डेंगू का डर बना रहता है। हर बार शिक्षा मंत्री जी हिन्दू- मुस्लिम, धार्मिक भावनाओं के नाम पर रामगंजमंडी की जनता के वोट ले लेते हैं। कार्यकर्ताओं ने अर्द्ध नग्न होकर सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *