दिलीप के सुरों पर झूमे लोग, देर रात तक गूंजे जसगीत

भास्कर न्यूज | जांजगीर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के दूसरे दिन हाईस्कूल मैदान में भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा। सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी ने अपनी सुमधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माता की वंदना “जय सर्वमंगला दाई मंगलकारिणी, आरती उतारत हावव जगत तारिणी” से हुई। इसके बाद लोकप्रिय जसगीतों की प्रस्तुति पर दर्शक लगातार तालियों, जयकारों और उत्साह के साथ झूमते रहे। हर गीत ने मंच और दर्शकों के बीच अद्भुत ऊर्जा पैदा की। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और अधिकारियों ने दिलीप षडंगी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और दर्शक उपस्थित रहे। आज होगा समापन, मंत्री गुरु खुशवंत होंगे मुख्य अतिथि: जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे में 11 से 13 फरवरी तक आयोजित महोत्सव का समापन 13 फरवरी 26 की शाम 5 बजे होगा। समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक ब्यास कश्यप, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक शेषराज हरवंश और विधायक बालेश्वर साहू शिरकत करेंगे। इनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष (जांजगीर-नैला) रेखा देवागढ़ेवाल और नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। { घर-घर दिया माता, घर-घर बाती ओ { जांजगीर के चंदउवा बइगा { आमा पान के पतरी { करेला पान के दोना ओ { छुनूर-छुनूर पैरी बाजे { ए पान वाला बाबू { मोर पथरा के देवता सुनत नइ हे ओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *