दिल्ली एनसीएलएटी में अंसल केस की सुनवाई आज:निवेशकों को अपने पक्ष ने आदेश आने का इंतजार; LDA ने दी थी कई दलील

लखनऊ में अंसल सिटी को लेकर आज राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में सुनवाई होनी है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिन सुनवाई हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं आ सका। ऐसे में अब निवेशकों की नजरें बृहस्पतिवार की सुनवाई पर टिकी हैं। सोमवार और मंगलवार को करीब डेढ़-डेढ़ घंटे तक सुनवाई चली। पहले दिन लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और आवंटियों की ओर से पक्ष रखा गया। एलडीए ने दलील दी कि कॉलोनी पर पहला अधिकार उसका है, इसलिए हैंडओवर उसे दिया जाना चाहिए। इस मांग का समर्थन अंसल सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप के आवंटियों ने भी किया। मंगलवार को अंसल कंपनी और उसे कर्ज देने वाली वित्तीय संस्था आईएफएसएल के अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद भी न्यायाधिकरण कोई निर्णय नहीं ले सका। आवंटी और निवेशक गगन टंडन ने बताया कि अब 18 तारीख को फिर सुनवाई होगी। उन्हें उम्मीद है कि फैसला आवंटियों के पक्ष में आएगा। अगर कॉलोनी का हैंडओवर एलडीए को होता है, तो हजारों आवंटियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *