दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कल दतिया आएंगीं:पीतांबरा पीठ में करेंगी दर्शन-पूजन; रात 10 बजे झांसी जाएंगीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल रविवार को दतिया जिले के दौरे पर रहेंगी। वे अपने परिवार के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी और प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री गुप्ता ट्रेन नंबर 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस से शाम 6:56 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद वे शाम 7:10 बजे सड़क मार्ग से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 7:40 बजे मां पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे पीतांबरा मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजन करेंगी। इसके उपरांत, वे रात 8:45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 10:00 बजे दतिया से पुनः झांसी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी (सीआरपीएफ) की सुरक्षा प्राप्त है। उनके भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा, पायलट और फॉलो व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *