दिल्ली के AAP नेताओं की पंजाब में नियुक्तियों पर विवाद:केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने CM मान को बताया केजरीवाल की कठपुतली, नियुक्तियां वापस लेने की मांग

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेताओं की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। उन्होंने दो प्रमुख नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं। पहली नियुक्ति रीना गुप्ता की, जो पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरपर्सन के रूप में हुई है। दूसरी नियुक्ति दीपक चौहान की, जिनकी पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद पर की गई है। रीना को पर्यावरण संबंधी जानकारी नहीं – बिट्‌टू बिट्टू के अनुसार, रीना गुप्ता ने पहले दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों और उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया था। अब वही व्यक्ति उन किसानों और उद्योगों के भविष्य पर फैसले लेंगी। उन्होंने कहा कि गुप्ता को पंजाब की पर्यावरण संबंधी चुनौतियों की समझ नहीं है। दीपक चौहान की नियुक्ति को लेकर बिट्टू ने कहा कि यह योग्यता के बजाय केजरीवाल की चापलूसी के आधार पर की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली की आम आदमी पार्टी की लीडरशिप के सामने झुक गए हैं। पंजाब की स्वायत्ता पर हमला केंद्रीय मंत्री ने इन नियुक्तियों को पंजाब की स्वायत्तता पर हमला बताया है। उन्होंने इन नियुक्तियों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। बिट्टू ने कहा कि दोनों नेता पंजाब के लिए बाहरी हैं और राज्य की भलाई से इनका कोई संबंध नहीं है। बिट्टू ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के तीन प्रमुख AAP नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, जो “परोल पर बंदी” हैं, वही असल में पंजाब को चला रहे हैं। जबकि भगवंत मान सिर्फ उनके आदेश मानते हैं। उन्होंने मान के रवैये को दोहरे मापदंडों वाला बताते हुए कहा, “एक तरफ वह कहते हैं कि हरियाणा को पंजाब का पानी नहीं देंगे और दूसरी तरफ पंजाब के संस्थान दिल्ली के बाहरी लोगों को सौंप रहे हैं। यह दोगलापन अब नहीं चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *