दिल्ली गया हुआ था परिवार, घर में हुई चोरी:सोने-चांदी की ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार, भाई की शादी का सामान भी चुराया

अजमेर के अलवर गेट थाना स्थित जेपी नगर में चोरी की वारदात सामना आई है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार अपने निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी है। जेपी नगर मदन निवासी लव कुमार भाटी की पत्नी कोमल भाटी ने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इसके साथ ही उसके भाई की पिछले दिनों शादी हुई थी। भाई की भी ज्वेलरी और सारा सामान शादी का घर पर ही पड़ा हुआ था। चोर वह भी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *