अमृतसर| दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मंगलवार को अजनाला तहसील के 2 बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाए गए। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि कमेटी की ओर से गांव बूढ़ेवाल और गांव लखोवाल में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों में निजी अस्पताल के डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं और दिल्ली कमेटी की ओर से मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन मेडिकल कैंपों में लोगों के शुरुआती टेस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं। दिल्ली कमेटी के कर्मचारी और वॉलंटियर्स घर-घर जाकर सूखा राशन और जरूरी सामान लोगों तक पहुंचा रहे हैं।


