दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल के पास 1.73 करोड़ की संपत्ति; ना घर, ना कार; BJP के 40 स्टार प्रचारकों में मोदी-शाह-योगी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली सीट से नॉमिनेशन फाइल किया। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे हनुमान मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने कहा- भगवान मेरे साथ है। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को सौंपे अपने हलफनामे में कुल 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की। उन्होंने बताया कि उनके बैंक में 2.96 लाख रुपए जमा हैं और 50 हजार रुपए कैश हैं। केजरीवाल के पास कोई घर और कार नहीं है। भाजपा ने बुधवार शाम को दिल्ली चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ समेत 7 मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे पूर्वांचल के नेता भी दिल्ली में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को जूते बांटने के आरोप में FIR हुई है। इलेक्शन कमीशन के रिटर्निंग ऑफिसर ने दिल्ली पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए चिट्‌टी लिखी है।भाजपा ने प्रवेश वर्मा को पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उतारा है, वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया। नामांकन से पहले पैदल मार्च और हनुमान मंदिर में दर्शन दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *