दिल्ली चुनाव अपडेट्स:संदीप दीक्षित से डिबेट करने नहीं पहुंचे केजरीवाल, कांग्रेस नेता बोले-  AAP चीफ ने नकल करके परीक्षा पास की

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जंतर-मंतर में डिबेट करने की चुनौती दी थी। हालांकि, केजरीवाल तय समय शुक्रवार दोपहर 3 बजे नहीं पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार सुबह दीक्षित ने कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि अरविंद केजरीवाल ने IIT में क्या पढ़ा है। इंजीनियर होते हुए भी वे ऐसी बेतुकी बातें कर रहे हैं जो 5वीं या 6वीं का छात्र भी नहीं कहेगा। दीक्षित ने कहा- मुझे लगता है कि केजरीवाल ने नकल करके परीक्षा पास की है। मैं उन्हें सुझाव दूंगा कि वे अपनी इंजीनियरिंग की किताबें पढ़ें। उन्हें पता चल जाएगा कि वे कितना झूठ बोलते हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *