दिल्ली चुनाव अपडेट्स:CM आतिशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, मंगलवार को पर्चा भरेंगी; EC ने अवध ओझा के वोट ट्रांसफर के आदेश दिए

दिल्ली CM आतिशी सोमवार को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। आतिशी पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ रोड शो निकालते हुए जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय रवाना हुई थीं। रोड शो में देरी होने की वजह से वे नामांकन दाखिल किए बिना अवध ओझा के वोट ट्रांसफर मामले में चुनाव आयोग पहुंचीं। आतिशी अब मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आयोग ने ओझा का वोट दिल्ली शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। मामले में अवध ओझा ने कहा कि कल मेरा एडमिट कार्ड तैयार हो जाएगा और परसों मैं नामांकन दाखिल करूंगा। ओझा अभी ग्रेटर नोएडा के मतदाता हैं। चुनाव लड़ने के लिए उन्हें दिल्ली का मतदाता बनना होगा। इसके लिए अरविंद केजरीवाल सहित कई AAP नेता चुनाव आयोग पहुंचे थे। उनका दावा था कि पटपड़गंज से AAP प्रत्याशी, ओझा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए उनका नाम अब तक वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *