बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यूपी के चार दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री और इलाहाबाद के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्याय मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा और अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव के लिए 13 संगठनात्मक इकाई बनाई है। एक इकाई में एक जिला है। इन नेताओं को एक एक जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलों का आवंटन इसी सप्ताह किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सह प्रभारी अतुल गर्ग ने बताया कि योगी सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री सोमेद्र तोमर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी, दादरी विधायक तेजपाल नागर और पूर्व विधायक रवि सोनकर को एक एक विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कुछ अन्य विधायक और पदाधिकारी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में तैनात किए जाएंगे। यूपी के वोटर्स से संपर्क करने की जिम्मेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है यूपी के नेता बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का बड़ा वोट बैंक ठेले वाले, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, मजदूर और छोटे दुकानदार और कारीगर है। इनमे बड़ी संख्या यूपी के प्रवासी लोगों की है। पार्टी ने विधानसभावार आकलन किया है। उसी के अनुरूप यूपी के नेताओं और जनप्रतिनिधि को वहां तैनात किया जा रहा है। इन्हें खासतौर पर यूपी और बिहार के लोगों से सम्पर्क करने और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। महाराष्ट्र में सफल रहा प्रयोग बीजेपी के नेताओं मानते है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी यूपी के विधायक और पार्टी पदाधिकारी तैनात किए गए थे। जिन सीटों पर यूपी के नेताओं को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई वहां का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी से अधिक था।


