दिल्ली पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शानदार

अमृतसर| दिल्ली पब्लिक स्कूल अमृतसर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का औसत 80.23% रहा। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में शौर्य जैन ने 96.6% अंक लाकर टॉप किया। 90% से ज्यादा अंक पाने वाले 3 छात्र रहे। 18 छात्रों ने 80% से 89.9% के बीच अंक हासिल किए। मेडिकल स्ट्रीम में गुरसीर कौर ने 94.6% अंक प्राप्त किए। उनके साथ 9 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक पाए। कक्षा 10वीं में श्रेया भाटिया ने 98.2% अंक लाकर टॉप किया। 32 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक पाए। 33 छात्रों ने 80% से 89.9% के बीच अंक हासिल किए। प्रिं. कमल चंद ने कहा कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर स्कूल को गौरवान्वित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *