दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया युवक:कंप्यूटर हैक कराने के लिए 7 लाख में की डील, अलवर में आया था एग्जाम सेंटर

अलवर पुलिस ने SSC के माध्यम से आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। अभ्यर्थी ने एग्जाम पास करवाने के लिए 7 लाख रुपए में डील की थी। ऑनलाइन एग्जाम में जिस कंप्यूटर से उसे पेपर सॉल्व करना था, उसे पहले ही हैक कर लिया गया था। ऐसे में उसके कंप्यूटर से सवालों के उत्तर खुद क्लिक हो रहे थे। ऑब्जर्वर ने शक होने पर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।
परीक्षा देने बहरोड़ से अलवर आया था
सीओ ग्रामीण शिवानी शर्मा ने बताया- पकड़ा गया अभ्यर्थी बहरोड़ क्षेत्र के बड़ोद गांव का रहने वाला सुरेंद्र सैनी है। युवक 17 दिसंबर चिकानी स्थित एमआई टीआरसी कॉलेज में दिल्ली पुलिस में ड्राइवर पद की ऑनलाइन परीक्षा देने आया था। परीक्षा कक्ष में ऑब्जर्वर को सुरेंद्र सैनी के व्यवहार पर शक हुआ था। इस पर उससे पूछा था कि कोई समस्या तो नहीं है। उसने मना कर दिया। ऑब्जर्वर ने उसे माउस से हाथ हटाने को कहा। तब सामने आया कि स्क्रीन पर माउस अपने आप चल रहा है और प्रश्न के जवाब खुद हल हो रहे हैं। एग्जाम सेंटर में कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर बाहरी व्यक्ति की ओर से प्रश्नों के उत्तर डलवाए जा रहे थे। इसके बाद अभ्यर्थी की सीट बदलकर उसे दूसरी जगह बैठाया गया। परीक्षा में पास करवाने के लिए की थी लाखों की डील
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी सुरेंद्र सैनी ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ मिलकर नकल की योजना बनाई थी। दोनों के बीच करीब 7 लाख रुपए में परीक्षा को पास कराने की डील हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस अभ्यर्थी को थाने ले गई, जहां पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *