दिल्ली मंडल में तकनीकी काम:उदयपुर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का रूट बदला, नए यमुना ब्रिज का निर्माण जारी

दिल्ली मंडल में रेलवे द्वारा तकनीकी काम होने के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। दरअसल, दिल्ली और दिल्ली शाहदरा के बीच पुराने यमुना पुल की जगह नया यमुना ब्रिज बनाया जा रहा है। इस काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने अस्थायी ब्लॉक लिया है। इसी वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उदयपुर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन आज नए रूट पर चलेगी गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी – योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जो 20 सितम्बर यानी आज शनिवार को उदयपुर से रवाना होगी, उसे दिल्ली से दिल्ली शाहदरा के बीच सामान्य मार्ग से न ले जाकर दक्षिण लाइन (वैकल्पिक रूट) से चलाया जाएगा। यानी इस ट्रेन का सफर थोड़े समय के लिए बदले हुए रास्ते से होगा। चित्तौड़गढ़ जिले में चार स्टेशनों से गुजरती है ट्रेन यह ट्रेन उदयपुर से दोपहर 1:45 बजे निकलती है और चित्तौड़गढ़ जिले के चार स्टेशनों – भूपालसागर, कपासन, चित्तौड़गढ़ और गंगरार से होकर गुजरती है। चित्तौड़गढ़ जंक्शन पर यह दोपहर 3:50 बजे पहुंचती है। यहां इसका 15 मिनट का ठहराव रहता है। इसके बाद यह शाम 4:05 बजे चित्तौड़गढ़ से रवाना हो जाती है। यानी जिले के यात्रियों के लिए यह ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का सबसे सुविधाजनक विकल्प है। आगे के कनेक्टिविटी में हो सकती है दिक्कत चित्तौड़गढ़ के यात्रियों पर इस बदलाव का खास असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उदयपुर से यह ट्रेन अपने नियत समय पर रवाना होगी और चित्तौड़गढ़ सही टाइम पर ही पहुंचेगी। लेकिन दिल्ली तक पहुंचने में थोड़ा टाइम ज्यादा लग सकता है क्योंकि वहां इसका रूट बदला जा रहा है। ट्रेन के आगे की कनेक्टिविटी पर कुछ असर पड़ सकता है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ अस्थायी है। रेलवे का कहना है कि जैसे ही नए यमुना ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा, ट्रेनें फिर से सामान्य मार्ग से चलाई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *