अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी महारैली आयोजित होने जा रही है। इस रैली में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। जिले से कुल 12 बसें और लगभग 50 से 60 चारपहिया गाड़ियों के माध्यम से कांग्रेस जन दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से भी रवाना होंगे। यह महारैली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित की जा रही है, जिसका नारा “SIR एवं वोट चोर गद्दी छोड़ो, लोकतंत्र बचाओ” रखा गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज को मजबूती से रखने का माध्यम बनेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस जन दिल्ली जाएंगे चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शनिवार को जिलाध्यक्ष जयपुर में रहे, जहां से उन्होंने रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता 13 दिसंबर की रात 8:30 बजे बसों के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कई कार्यकर्ता ट्रेन से भी रैली में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह रैली पार्टी के लिए बहुत जरूरी है और इसमें जिले के हर वर्ग के कांग्रेस जन भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाएंगे। एआईसीसी पीसीसी सदस्य पूर्व मंत्री विधायक भी रैली में रहेंगे जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस महारैली में जिले के एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचेंगे। नगर निकाय और पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी रैली में भाग लेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इतनी व्यापक भागीदारी से जिले की मजबूत उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज होगी। विधानसभा अनुसार बसों की संख्या तय कार्यकर्ता उत्साह से भरे जिले से जाने वाली 12 बसों का विधानसभा क्षेत्र के अनुसार पूरा विवरण तय किया गया है। बेगूं विधानसभा से 4 बसें, निंबाहेड़ा विधानसभा से 3 बसें, चित्तौड़गढ़ विधानसभा से 2 बसें, कपासन विधानसभा से 2 बसें और बड़ीसादड़ी विधानसभा से 1 बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा सभी पांचों विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने निजी गाड़ियों से भी रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि करीब 800 से 900 कार्यकर्ता जिले से दिल्ली पहुंचेंगे। महिला अल्पसंख्यक एससी एसटी संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी इस महारैली में महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी-एसटी प्रकोष्ठ सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिले के प्रमुख कांग्रेस नेता भी रैली में शामिल होकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह महारैली लोकतंत्र को बचाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगी और जनता से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा जाएगा।


