दिल्ली में एमपी की झांकी में अहिल्या बाई की झलक:कर्तव्यपथ पर हुए समारोह में दिखी मप्र की सांस्कृतिक विरासत, सीएम ने शेयर किया वीडियो

77वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित हुए समारोह में मध्य प्रदेश की झांकी ने सबका मन मोह लिया। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर को समर्पित झांकी जब कर्तव्यपथ से निकली तो केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान तालियां बजाते हुए उत्साहित दिखे। झांकी का वीडियो शेयर करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को समर्पित मध्यप्रदेश की भव्य झांकी ने राष्ट्र को गौरव से भर दिया। यह झांकी मातृशक्ति, सनातन परंपरा और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त उद्घोष है।
मप्र की झांकी देख के सामने गर्व प्रदर्शित कर रही एमपी बीजेपी ने मध्य प्रदेश की झांकी का वीडियो शेयर कर लिखा- नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश की भव्य झांकी ‘विरासत को सहेजकर समृद्धि की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश’ की भावना को साकार कर रही है। नारी सशक्तिकरण, सुशासन और न्याय की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित यह झांकी मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगतिशील भविष्य का भव्य चित्रण प्रस्तुत कर रही है। यह झांकी प्रदेश की अस्मिता, संस्कार और विकास की यात्रा को पूरे देश के समक्ष गर्व के साथ प्रदर्शित कर रही है — मध्यप्रदेश: जहां विरासत भी है, विकास भी। विजयवर्गीय बोले- मप्र अपनी जड़ों से जुड़ा है
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा- गर्व और गौरव की अभिव्यक्ति… आज कर्तव्यपथ पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की झांकी आत्मगौरव का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आई।
‘विरासत को सहेजकर समृद्धि की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश’ की भावना को जीवंत करती यह प्रस्तुति लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के सुशासन, न्याय और नारी सशक्तिकरण के आदर्शों को नमन है।
गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकासशील भविष्य की झलक समेटे यह झांकी पूरे देश से कहती है कि मध्यप्रदेश अपनी जड़ों से जुड़ा है और प्रगति के पथ पर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। जय हिन्द……
ये खबर भी पढ़ें… कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में पहली बार दो मुख्य अतिथि, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुए। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *