भारतीय युवा कांग्रेस राजस्थान निर्देश पर युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान हर घर तक” कार्यक्रम के तहत सोमवार को पाली के कांग्रेस भवन में पाली संभाग प्रभारी लव चौधरी, जिला प्रभारी ऋषि टांक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। जिसमें कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में”वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली का आयोजन होगा। देश की 9 प्रमुख समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इन 9 प्रमुख मांगों को लेकर सरकार से करेंगे सवाल – युवाओं को नशा नहीं रोजगार चाहिए। – किसानों को मिले कर्ज मुख्य लोन। – बिजली की अव्यवस्था में सुधार हो। – पेयजल संकट दूर किया जाएं। – सड़कों का बुनियादी ढांचा मजबूत हो। – महंगाई दर घटाई जाए। – महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएं। – वोट चोरी–चुनाव चोरी (sir) ये लोग रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष गोरधन देवासी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पाली शहर अध्यक्ष हकीम भाई, महबूब टी, प्रदेश सचिव भुवनेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी जबर सिंह राजपुरोहित, विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा सांसी, सुरेन्द्र सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जीवराज पंवार ,मोहम्मद यासीन, रोहित कच्छवाह, मांगू सिंह दूदावत, भेराराम गुर्जर, बाबूसिंह वायद, आनंद सोलंकी, मनोहर सिंह जवाली, शहजाद भाई आदि मौजूद रहे।


