दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बुधवार (19 फरवरी) को बैठक हो रही है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। पिछले साल हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाई। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस की इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगे के चुनावों की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। बैठक की 4 फोटोज… 11 राज्य-केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी बनाए गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14 फरवरी को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महासचिव और राज्य प्रभारियों की नियुक्ति की थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब, डॉ. सैयद नजीर हुसैन जम्मू-कश्मीर औऱ लद्दाख का महासचिव बनाया गया है। वहीं, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु-पुडुचेरी का प्रभार दिया गया है। जानें, बीते 3 चुनावों में कांग्रेस का परफॉर्मेंस —————————————————————– ये खबर भी पढ़ें… राहुल फिर जीरो पर बोल्ड:मोदी ने लोकसभा चुनाव की बढ़त वापस छीनी; 5 राज्यों में कांग्रेस सिर्फ 23% सीटें जीत सकी जीरो… जोरी… जीरो! ये 2015, 2020 और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली सीटों की संख्या है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 52 से बढ़ाकर 99 पर पहुंची थी। 400 पार का नारा देने वाली BJP 240 सीटों पर सिमट गई। मोमेंटम कांग्रेस के फेवर में दिख रहा था, लेकिन PM मोदी ने ये मोमेंटम वापस छीन लिया है। पूरी खबर पढ़ें…


