दिल्ली में कोहरे और ठंड का यलो अलर्ट:कश्मीर घाटी में ठंड से राहत मिली; पहाड़ों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत में रहेगा

दिल्ली में सोमवार को ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन इसी तरह की ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को दिल्ली में कोहरे के साथ जोरदार ठंड पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में सोमवार को शीतलहर तेज हो गई, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में ठंड से कुछ राहत मिली। IMD के मुताबिक मंगलवार को पहाड़ों की बर्फीली हवा से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान गिरेगा। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के आसार हैं। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें… हिमाचल के 5 जिलों में 10cm से ज्यादा बर्फबारी
हिमाचल के कल्पा में 14.9, कुफरी में 14.5, पूह में 12, मुरंग में 12, खदराला में 10, सांगला में 8.5, केलंग में 8, कुकमसेरी में 1.6 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकाॅर्ड किया गया है। लद्दाख में इस साल पर्यटक घटे, कश्मीर में बढ़े
लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 1 जनवरी: 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट 2 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: न्यू ईयर पर कड़ाके की सर्दी, शीतलहर चलेगी; बर्फीली हवा से फिर ठिठुरेगा MP मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन यानी, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा की वजह से पूरा MP ठिठुरेगा। सबसे ज्यादा असर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। इन्हीं जगहों पर 30 और 31 दिसंबर को कोहरा भी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज शीतलहर और कोहरे का अलर्ट; जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक गिरा बारिश का दौर थमने के साथ ही राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। जयपुर, सीकर, चूरू, अजमेर समेत कई शहरों में रात का मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोहरे और कोल्ड-वेव के चलते सोमवार सुबह कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, नए साल पर मौसम रहेगा सुहाना, 3 जनवरी को फिर बर्फबारी हिमाचल में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना है। पहाड़ों पर 4 दिन तक धूप खिलेगी। नए साल पर भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। बर्फबारी को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 61 जिलों में कोहरा, गाजियाबाद-मेरठ में स्कूल बंद; 23 ट्रेनें लेट; बुलंदशहर में तापमान सबसे कम यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सुबह से 61 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कोहरे के चलते रविवार को कानपुर में 23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट आईं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: नए साल पर पड़ेगी ठंड, 11 जिलों में घना कोहरा, 11 ट्रेनें रद्द, 14 लेट चल रहीं पहाड़ों से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने हरियाणा को ठंड से कंपकंपा दिया है। रविवार को अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश में हिसार के बालसमंद और नारनौल में रात सबसे ठंडी रही। बालसमंद, जींद और भिवानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *