दिल्ली में नड्डा से मिले जयराम ठाकुर:हिमाचल में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा; लद्दाख चुनाव​​​​​​​ पर भी मंथन, जयराम को बना रखा चुनाव अधिकारी

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य-परिवार कल्‍याण जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इन दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। सूत्रों की माने तो जयराम ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जेपी नड्डा से चर्चा की है। प्रदेश में 25 जनवरी तक भाजपा का नया अध्यक्ष चुना जाना है। इसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है। नए अध्यक्ष की रेस में पूर्व अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती, विपिन सिंह परमार, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ. सिकंदर और डॉ. राजीव भारद्वाज का नाम लिया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने नए अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के इलेक्शन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव अधिकारी बना रखा है। डॉ. जितेंद्र सिंह नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। लद्दाख के लिए चुनाव अधिकारी बनाया जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से लद्दाख बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा की है। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने जयराम ठाकुर को लद्दाख चुनाव का अधिकारी बना रखा है। लिहाजा जयराम ठाकुर को लद्दाख जाकर नए अध्यक्ष का ऐलान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *