दिल्ली में महिला सम्मान योजना की लॉन्चिग आज:जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल की शुरूआत करेंगे, ₹2500 मिलेंगे; 20 लाख महिलाओं को फायदा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दिल्ली में बीजेपी सरकार महिला समृद्धि योजना लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। यह कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आज सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जा सकती हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 हजार रुपए देने का वादा किया था। योजना से 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है। 3 पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें… अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा
इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। —————————————- दिल्ली की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा, सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। पूरी खबर पढ़ें …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *