दिल्ली में सिंगरौली मामले को लेकर लगाए आरोप:कांग्रेस ने कहा – 204 करोड़ में अडानी को दिया जंगल, छग के बाद अब मप्र की बारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली मुख्यालय में मप्र कांग्रेस ने सिंगरौली मामले को लेकर मीडिया से चर्चा की। मप्र कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन समेत कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की बात करते हैं, दूसरी ओर अडानी को 2672 हेक्टेयर जमीन दे दी गई। इसके लिए करीब 6 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं। पहले छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल को नुकसान पहुंचाया गया, अब मप्र की बारी है। मप्र में अडानी को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक दिए गए हैं। सुलियारी में अंडर ग्राउंड माइनिंग और धिरौली में ओपन माइनिंग की मंजूरी दी गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह परियोजना एक संस्थागत फ्रॉड है। खदान, संचालन और उत्पादन सब अडानी के पास है। सरकार ने 204 करोड़ रुपए में पूरा जंगल दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *