दिल्ली में सुक्खू-अग्निहोत्री की हाईकमान से मुलाकात:कांग्रेस संगठन और कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी चर्चा, मंत्रिमंडल में एक पद खाली

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार देर शाम दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार- इस दौरान कैबिनेट विस्तार तथा संगठन को लेकर चर्चा की गई। सुक्खू कैबिनेट में एक पद मंत्री का खाली पड़ा हुआ, जबकि एक सीनियर मंत्री को ड्रॉप करने की चर्चाएं है। यदि एक मंत्री को ड्रॉप किया गया तो दो को कैबिनेट में जगह मिलनी तय है। सूत्रों के अनुसार- इसे लेकर हाईकमान से लंबी चर्चा हुई है। मंत्री की रेस में कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम सबसे आगे हैं,क्योंकि सुक्खू कैबिनेट में कुल्लू जिला से कोई भी मंत्री नहीं है। सुंदर के मंत्री बनने से मंडी संसदीय क्षेत्र को भी एक और मंत्री मिल जाएगा। इनसे पहले जगत सिंह नेगी जरूर मंडी संसदीय हल्के से मंत्री है। मगर वह ट्राइबल कोटे से मंत्री हैं। कांगड़ा से संजय रत्न और बुटेल का नाम चर्चा में मंडी के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ज्वालाजी से कांग्रेस विधायक संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल का नाम भी चर्चा में है। यदि एक सीनियर मंत्री को ड्रॉप किया जाता है तो संजय रत्न और आशीष बुटेल में से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में मंत्रियों के पोर्टफोलियो में फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई है। सीएम सुक्खू ने बीते दिनों शिमला में भी फेरबदल के संकेत दिए थे। कांग्रेस संगठन को लेकर भी मंथन इसी तरह, सीएम और डिप्टी सीएम की कांग्रेस संगठन को लेकर भी हाईकमान से चर्चा हुई है। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन बनना है। लगभग डेढ़ महीना पहले कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई हैं, लेकिन संगठन अब तक नहीं बन पाया। शिमला और किन्नौर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी नहीं हो पाई। इन सब मसलों को लेकर दिल्ली में चर्चा हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *