लुधियाना| दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत 137 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए दिसंबर में भी आवेदन मांगे गए थे। अब आवेदन की तारीख में फिर से इजाफा कर 14 तक अप्लाई करने को कहा गया है। जनरल, अनरिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये की फीस अदा करनी होगी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 40 साल, सीनियर असिस्टेंट के लिए 35 और असिस्टेंट के लिए 32 साल अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है। नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए मास्टर्स डिग्री, सीनियर असिस्टेंट के लिए बैचलर्स और असिस्टेंट के लिए बैचलर्स डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर चुनाव किया जाएगा। लिखित एग्जाम के पास होने के बाद इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट देना होगा। लिखित टेस्ट में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन का जवाब देना होगा। लिखित एग्जाम में प्रीलिमनरी एग्जाम के बाद मेन एग्जाम लिया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को https://www.du.ac.in / पर विजिट करना होगा।


