मौसम खराब रहने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली से आने वाले तीन विमान रद्द रहे। दो एयर इंडिया एक्सप्रेस और एक इंडिगो का। इसके अलावा दर्जन भर विमानों ने देरी से उड़ान भरी। यात्री दिन भर परेशान रहे। सुबह 9.10 में कोलकाता जाने वाला इंडिगो का विमान साढ़े नौ बजे गया। सुबह 9.15 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 10.30 बजे, सुबह नौ बजे की बेंगलुरू की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दस बजे, डेढ़ बजे पटना की इंडिगो फ्लाइट सवा तीन बजे, शाम 4.10 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट शाम 6 बजे, शाम 5.45 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 7.10 बजे रवाना हुईं।


