लुधियाना| दिल्ली से आइस ड्रग्स लाकर लुधियाना में बेचने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू किया है। कार सवार इन आरोपियों से पुलिस ने 54 ग्राम आइस बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरु अंगद देव कॉलोनी, बसंत एवेन्यू निवासी अवि गुप्ता व फेस-2, दुगरी निवासी प्रितपाल सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत ने 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज बेअंत जुनेजा के अनुसार एएसआई राज कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी करते हैं और आई10 कार में नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। इस पर टीम ने ट्रैप लगाया और कार सवार दोनों आरोपियों को काबू किया।


