दिल्ली-हरियाणा में आज पहुंच सकता है मानसून, यलो अलर्ट जारी:उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को अपने समय से 8 दिन पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। 24 जून तक देश 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मानसून को पूरे देश को कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। दिल्ली-हरियाणा में अगले दो दिन यलो अलर्ट, मध्य प्रदेश के लिए रेड और राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिन का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का भयानक दौर भी शुरू हो गया है।यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, मलबे में करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए हैं। बचाव व राहत का काम जारी है। बदरीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल … 25 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभवना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम। 26 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा,पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *