धार जिले के पीपली गांव के युवा कलाकार नील सतपुड़ा कलर्स टीवी के नए शो ‘दिल से डेरिंग बिंदी’ में वीरू का किरदार निभा रहे हैं। यह शो 23 दिसंबर से शुरू हुआ है। नील सतपुड़ा की भूमिका इस सीरियल में एक मेन लीड एक्टर के रूप में अंत तक बनी रहेगी। यह सीरियल जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। नील सतपुड़ा ने बताया कि इससे पहले भी वे कई चर्चित टीवी शोज में काम कर चुके हैं, जिनमें महाभारत भी शामिल है। उन्होंने अब तक पांच टेलीविजन शोज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। अपने अभिनय, अनुशासन और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर नील ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इसी निरंतर मेहनत और अनुभव के कारण उन्हें ‘बिंदी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट में यह अहम किरदार मिला है। देखिए तस्वीरें… 2014 में महाभारत से की एक्टिंग की शुरुआत नील ने 2012 में सुशीला देवी बंसल कॉलेज, इंदौर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देखा था। उनका पहला सीरियल 2014 में ‘महाभारत’ था, जिसमें उन्होंने प्रतिविंध्य का किरदार निभाया था। इसके बाद, 2017 में ‘साम दाम दंड भेद’ में अंगद नामधारी, 2022 में ‘धर्म योद्धा गरुड़’ में कार्तिकेय और ‘रज्जो’ में सागर ठाकुर की भूमिका निभाई। 2024 में, वे ‘फौजी’ के सीक्वल में विजय सचान के रूप में नजर आए थे। पूरी की गांव से टीवी तक की यात्रा, युवाओं की प्रेरणा बने नील सतपुड़ा ने इस अवसर को गौरव और जिम्मेदारी दोनों बताया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी कला को निखारने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीपली जैसे छोटे गांव से मुंबई के टेलीविजन जगत तक नील सतपुड़ा की यह यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस उपलब्धि पर सिर्वी समाज में भी खुशी का माहौल है। ये खबर भी पढ़े… फौजी के सीक्वल में दिखेंगे मनावर के यंग एक्टर नील, शाहरुख खान ने इसी सीरियल से किया था डेब्यू आइकॉनिक सीरियल फौजी 35 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाला है। जिसे फिल्ममेकर संदीप सिंह ने अनाउंस किया है। शो, सेना के साहस, चुनौतियों और संघर्षों पर आधारित होगा। इसमें नए कलाकारों को अहम रोल में दिखाया जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के धार जिले के पीपली गांव के रहने वाले यंग एक्टर नील सतपुड़ा भी नजर आएंगे। पढ़े पूरी खबर…


