दिवाकरी के पास पेंटर को कुचला, मौत:काम कर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर दी, मृतक के तीन बच्चे

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दिवाकरी के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने 28 वर्षीय युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन अर्जुन ने बताया कि मृतक देवकीनंदन पुत्र हरि सिंह निवासी हादरेडा का रहने वाला था। वह दिवाकरी क्षेत्र में किराए पर रहकर रंग पेंट का कार्य करता था। अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। देवकीनंदन अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गया है।
देवकीनंदन सोमवार सुबह राजगढ़ में काम से गय था। देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दिवाकरी के पास तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को घायल को अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *