पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड के साथ एक आतंकी पकड़ा। ये आतंकी 3 दिन पहले पकड़े रविंदर उर्फ रवि का साथी है। रवि ने पूछताछ में साथी के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को घरिंडा एरिया से पकड़ लिया। इसको लेकर पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी भिखीविंड (तरनतारन) के रूप में हुई है। हरप्रीत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट टाइगर के संपर्क में थे। टाइगर के निर्देश पर उसने तरनतारन के गांव डल से ड्रोन से हथियार उठाए थे। इस संबंध में अमृतसर के थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। रवि पर पहले से मामला दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रवि पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उस पर तरनतारन में धारा 307 (अब BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही मामला दर्ज है। —————— ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में ग्रेनेड हमले में NIA का एक्शन, 3 हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल बरामद अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने3 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में एक आतंकी साजिश का खुलासा हुआ, जिसमें हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने वाले बड़े सिंडिकेट का हाथ बताया गया। इस केस में जल्द NIA और भी खुलासे करेगी। पूरी खबर पढ़ें…


