दिव्यांगों के लिए बने शौचालय पर ताला

जालंधर | सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया विशेष शौचालय महीनों से बंद पड़ा है। शौचालय पर ताला लगे होने के कारण दिव्यांग यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने शौचालय का निर्माण कर औपचारिकता तो पूरी कर ली, लेकिन इसके संचालन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरन दिव्यांग यात्रियों को सामान्य शौचालयों का उपयोग करना पड़ता है, जो उनके लिए बेहद असुविधाजनक है। स्थानीय यात्रियों द्वारा इस संबंध में कई बार रेलवे प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। यात्रियों ने मांग की है कि दिव्यांगों के लिए बने शौचालय को जल्द से जल्द खोला जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। – समीर गुप्ता, रामामंडी जालंधर | नगर निगम के कंपनी बाग में कचरे के ढेर लगे होने से गंदगी फैल रही है। पार्क की बाउंड्रीवाल की ओर जगह-जगह कचरा जमा है, जिससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा कंपनी बाग के रखरखाव के लिए हर साल लाखों रुपये का ठेका दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते, जिसके चलते पार्क की दीवारों की तरफ कचरा जमा रहता है। इसके अलावा पार्क में कई कूड़ेदान टूटे हुए हैं और लाइटों के पोल पर बिजली के तार खुले पड़े हैं, जो किसी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और पार्क में मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत कराई जाए। – रविंद्र, सेंट्रल टाउन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *