दिव्यांगों को निशुल्क दिव्यांग उपकरण बांटे

ब्यावर |महावीर इंटरनेशनल डायमंड के तत्वावधान में रांका परिवार के सहयोग से दिव्यांगों को निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण किए गए। भामाशाह सोहनलाल महावीर चंद रांका द्वारा स्वर्गीय अनोपकंवर स्वर्गीय भूरालाल की पुण्य स्मृति में सुखी कंवर सोहनलाल रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। तीन दिवसीय शिविर में करीब 500 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। आगे आने वाले दिनों में कुछ सामान प्राप्त करने के लिए जैसे कान की मशीन, छड़ी, वाकर, में केवल आधार कार्ड की ही आवश्यकता रहेगी। बाकी अन्य समान जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर बैसाखी प्राप्त करने के लिए दिव्यांग को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *