दिव्यांग कलाकारों ने व्हीलचेयर से रथ बनाकर दी प्रस्तुति:गीता ऑन व्हील्स’ में बैसाखियों को धनुष बनाकर मंचन किया, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

गीता जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन दर्शकों ने दिव्यांग कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस मौके पर बैंगलोर के डॉ. पाशा सलाउद्दीन निर्देशित गीता ऑन व्हील्स और भोपाल के उमेश तरकसवार निर्देशित विश्व वंदनीय श्रीकृष्ण द म्युजिकल की प्रस्तुति हुई। दिव्यांग कलाकारों ने अपनी व्हीलचेयर को रथ और बैसाखियों को धनुष के रूप में पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा लग रहा था मानो उज्जैन का दशहरा मैदान कुरुक्षेत्र में बदल गया हो। मंच पर द्रोणाचार्य, भीष्म पितामह और श्रीकृष्ण की झलक देखने को मिली। पहली प्रस्तुति विश्व वंदनीय श्रीकृष्ण द म्युजिकल की हुई। यह प्रस्तुति भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और भगवद गीता के उपदेशों पर आधारित थी। इसमें भातखंडे जी की पारंपरिक बंदिशों और शास्त्रीय रचनाओं जैसे सदा रंग और अदा रंग को नई धुनों के साथ पिरोया गया। संगीत एवं निर्देशन का कार्य उमेश तरकसवार ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *