दिव्यांग पिता को 15 बार चाकू गोदा, VIDEO:बाइक सहित दुकान में घुसा, बोला-तुम्हारी वजह से मेरी नौकरी गई, किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले में एक बेटे ने अपने दिव्यांग पिता को 15 बार चाकू से गोद डाला। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बेटा बाइक से दुकान में घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की फिर मना करने पर पिता को मारने लगा। इस दौरान बुजुर्ग चिल्लाता रहा। लेकिन बेटा वार करता गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है आरोपी बेटा अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी था, उसकी इसी प्रवृत्ति के कारण उसकी नौकरी चली गई। जिसके बाद उसने अपने पिता को इसका दोषी ठहराते हुए कह रहा है कि, उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी..और जानलेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी में नरेंद्र सिंह चावला (75 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे घटना स्थल पर ही पूरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। जानकारी लगते ही छोटे बेटे ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ये है पूरा मामला नरेंद्र सिंह चावला दिव्यांग हैं। सदर बाजार रोड पर उनकी घड़ी की दुकान है। 17 जून की शाम 4 बजे अचानक उनके बड़े बेटे अमरजीत चावला उर्फ बुग्गी ने दुकान में घुसकर बिना किसी उकसावे के अपने पिता को खूब मारा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घायल नरेंद्र सिंह का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर पर कई गहरे चाकू के घाव हैं। उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। अपराधी प्रवृत्ति का था आरोपी बेटा जानकारी के मुताबिक, पिता ने थाने में बयान दर्ज कराया है जिसके मुताबिक, उनका बेटा अपराधी प्रवृत्ति का है। आरोपी अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी था। नशे में गाली गलौज करने जैसे प्रवृत्ति को लेकर उसकी नौकरी चली गई। आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक, यह पारिवारिक विवाद है। आरोपी अमरजीत का आपराधिक इतिहास रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। SP भावना गुप्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… माता-पिता गिड़गिड़ाते रहे, युवक को पीट-पीटकर मार डाला..VIDEO:पिता बोले-इकलौता बेटा था, वंश खत्म हो गया; धमतरी में धान चोरी के शक में हत्या छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक को डंडे से पीटते और थप्पड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक को लात-घूंसे भी बरसाते नजर आ रहे हैं। युवक की पिटाई के दौरान महिलाएं भी नजर आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *