राजनांदगांव| समीपस्थ ग्राम बोदेला में 25 दिसंबर को दिव्य आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रवचनकर्ता महात्मा लेखचंद साहेब ग्राम मुरमुंदा कुम्हारी रायपुर वाले होंगे। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा समाजसेवी गुलाब वर्मा के द्वारा पिछले लगभग 17 साल से ग्राम बोदेला में आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 तक भजन कीर्तन तथा दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। आयोजनकर्ता दुष्यंत वर्मा तथा आशीष वर्मा ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सत्संग प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है।


