अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा वेद कथा भवन, दुर्ग्याणा मंदिर में आयोजित सत्संग एक दिव्य चेतना से परिपूर्ण आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी गंगाधरी भारती ने आशुतोष महाराज के अस्तित्व की वास्तविक दिशा और जीवन के मूल प्रयोजन पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। उनके विचारों से यह स्पष्ट संदेश मिला कि मानव जीवन की पूर्णता केवल सांसारिक सफलता से नहीं, बल्कि आत्म-जागृति और आंतरिक विकास से ही संभव है। साध्वी जी ने बताया कि वास्तविक आध्यात्मिकता केवल कर्मकांड, बाहरी आचरण या परंपरागत रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं होती।


