अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृत संस्थान ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन सामग्री ओर दवाइयां बांटी। संस्थान के सेवादारों ने कहा कि रामदास, अजनाला, शहजादा, डेरा बाबा नानक के सभी गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। संस्थान के युवा भाइयों ने निस्वार्थ भाव से लोगों को राशन किट बांटी। वहीं लोगों को दवाइयां समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई। इसी दौरान संस्थान द्वारा संपूर्ण विश्व की शांति के लिए प्रार्थना भी की जा रही है।


