दिव्य दृष्टि ने 100 बच्चों को शूज और जुराबें बांटकर मनाया नया साल

भास्कर न्यूज | जालंधर एनजीओ दिव्य दृष्टि के सदस्यों ने रामामंडी के पास स्लम एरिया के लोगों के साथ नया वर्ष मनाया। इस अवसर पर 100 बच्चों को शूज और जुराबें दी गईं। इसके साथ ही लोगों को खाने का सामान बांटा गया।प्रवीण अबरोल ने कहा कि बच्चों के मुख पर मुस्कान देखते हुए जो मन को सुकून मिलता है, वह होटल में जाकर बड़ी-बड़ी पार्टियों करके बिल्कुल नहीं है। इसलिए दिव्य दृष्टि हर वर्ष ऐसे लोगों के साथ अपने नए साल की शुरुआत करती है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करना ही जीवन का सबसे पुण्य काम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *