भिलाई| सामाजिक संस्था टीम दिशा ने सेवा संवेदना अभियान का आयोजन किया। इसके अंतर्गत अंतर्गत सेक्टर-8 और सेक्टर-2 स्थित वृद्धाश्रमों और सेक्टर-3 में संचालित फील परमार्थ फाउंडेशन में दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया। वहां रह रहे लोगों के लिए डिटर्जेंट पाउडर, फिनाइल, लिक्विड सोप सहित स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित सामग्री दी गई। अभियान में टीम दिशा के प्रमुख सुजीत चक्रवर्ती, राजेश धारकर, प्रदीप दास, जवाहर, बापी दास, देबाशीष मजूमदार, कल्याण राय, भास्कर देवनाथ, उत्तम डे, शांतनु दासगुप्ता, केसी राव, जीएस संधू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सुजीत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वृद्धाश्रमों एवं आश्रय स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर बनाना है। फील परमार्थ के व्यवस्थापक इंजीनियर अमित राज ने टीम दिशा के इस प्रयास की सराहना की।


