बोकारो | बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती पर दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट सेक्टर 4 की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेल एससी-एसटी फेडरेशन के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर काली मांझी, महाबीर सोरेन, लक्ष्मण मुर्मू, दिनेश सोरेन, सुभाष चन्द्र हेम्ब्रम, कृष्णा सोरेन, दिलीप हांस्दा, सुमित मुर्मू, संजय उरांव, मनोज हांसदा, भरत महतो, राजकुमार सोरेन, मनोहर तिर्की, नेमचांद बास्के, दुर्गा हांसदा, बंसीलाल बेसरा, बिरेंद्र हांसदा, सुनील टुडू, सुनिता टुडू आदि उपस्थित थे।


