दिसंबर का मौसम:पिछली बार 6.6 डिग्री तक गिरा था पारा, इस बार 8.9 डिग्री पर थमी ठंड

मौसम विभाग ने इस बार दोगुनी ज्यादा ठंड की संभावना जाहिर की थी, लेकिन यह पूर्वानुमान दिसंबर में लगभग फेल साबित हुआ। जहां 2024 में दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी थी, वहीं 2025 में ठंड का असर कम और उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिला। इस बार न्यूनतम तापमान ऊंचे स्तर पर बना रहा, जिससे रातें पिछले साल जैसी सर्द नहीं रहीं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2024 में पहले पखवाड़े में ही न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक आ गया था, जबकि इस बार ठंड 8.9 डिग्री पर ही थम गई और 7 दिन ऐसे रहे जब सूरज मार्च जैसा तपा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *