दिसंबर में 14 जोड़ी ट्रेनें रद्द, हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 18 दिन नहीं चली

रेलवे समेत अलग-अलग विकास के कारण रांची से होकर या वाया रांची चलने वाली करीब 14 जोड़ी ट्रेनें दिसंबर महीने में रद्द रही। ट्रेनों के रद्द रहने के कारण रेलवे के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हजारों यात्रियों ने इन ट्रेनों में पूर्व से रिजर्वेशन करा रखा था। रेलवे द्वारा अचानक ट्रेन रद्द करने की सूचना दी गई। इन 14 ट्रेनों में सबसे ज्यादा 18 दिन हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा हटिया- झारसुगुड़ा -हटिया एक्सप्रेस 12 दिन, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 11 दिन, हटिया-सांकी-हटिया एक्सप्रेस का भी परिचालन 11 दिन रद्द रहा। इन ट्रेनों के रद्द होने का कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य, आद्रा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और रांची रेल मंडल के अंतर्गत सिरमटोली एलिवेटेड कॉरिडोर सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य हैं। सिरमटोली एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए ब्लॉक लेने से दिसंबर में रद्द ट्रेनें… ट्रेन किस दिन रद्द रही विकास कार्य के कारण कौन सी ट्रेन किस दिन रद्द रही चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनें दिसंबर में कितने दिन रद्द रहीं ट्रेन रद्द रही विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन रेलवे द्वारा अचानक ट्रेनें रद्द करने की सूचना दी गई। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *