दि अमृतसर हवेली प्रबंधकों को बकाया राशि जमा करवा डीड लिखाने की हिदायत

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर भगवंत सिंह ने एसजीपीसी के अधीन सारागढ़ी सराय में चल रहे दि ग्रीन कैफे अब (​िद अमृतसर हवेली) को किराया की बकाया राशि अविलंब जमा करवाने की हिदायत दी है। प्रबंधकों को 6 जनवरी को लिखे पत्र में भगवंत सिंह ने कहा है कि उक्त कैंटीन (रेस्टोरेंट) का 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक का कुल ठेका (किराया) 95 लाख रुपए निर्धारित था लेकिन अभी तक इसमें से 76.23 लाख रुपए ही विभिन्न चैकों के माध्यम से जमा करवाए गए हैं। शेष राशि 18.77 लाख रुपए अभी तक जमा नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के प्रस्ताव नंबर 808 तिथि 11 सितंबर 2025 के अनुसार साल 2026 में 11 प्रतिशत ठेके की राशि में बढ़ौतरी की गई है, अब 31 दिसंबर 2026 तक के एक साल के लिए यह ठेके की रकम एक करोड़ 5 लाख से अधिक बनती है। भगवंत सिंह ने कहा कि अभी तक साल 2026 के लिए प्रबंधकों ने लीज डीड भी नहीं लिखवाई है इसलिए प्रबंधको को लीज डीड अविलंब लिखवाने के साथ साथ उक्त बकाया राशि (18.77 तथा साल 2026 की राशि 1.5 करोड़ ) भी जमा करवाने की हिदायत दी जाती है। इसलिए लीज डीड जारी रखने के लिए एडवांस चैक तुरंत जमा करवाए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *