बिलासपुर | मंगला के दीनदयाल कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित होती दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी के कई हिस्सों में दिन के समय ही स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं, तो कई गलियों में रात में लाइटें बंद रहती है। दिन में लाइट जलने से बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर दिन में लाइटें जलती रहती हैं। वहीं अंतिम छोर की गलियों में रात के समय लाइटें बंद रहती हैं, जिससे लोगों को अंधेरे में चलने में कठिनाई होती है। रात में अंधेरा होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।- शैलेंद्र जायसवाल, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला


