पोटका।नुआग्राम निवासी दीपंकर दे ने जेईई मेन की परीक्षा में 96 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त अपने परिवार समेत पूर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसके पिता भास्कर चंद्र दे एक कलाकार है। दीपंकर ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता संग गुरुजनों को दिया है। विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता के छात्र दीपंकर दे के इस उपलिब्ध पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।


